अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम अब और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी आलोक कुमार को आवश्यक वाहन एवं कार्यालय सुविधा यानी बैठने का उचित स्थान उपलब्ध होने से योजनाओं की मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और विभागीय समन्वय को नई मजबूती मिली है। बता दें कि हिन्दुस्तान ने पूर्व में न वाहन न कार्यालय कैसे होगी गंगा निर्मल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। डीपीओ आलोक ने बताया कि संसाधनों की उपलब्धता से अब क्षेत्रीय स्तर पर नियमित भ्रमण और समीक्षा संभव हो रही है, जिससे कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानदेय से वे संतुष्ट हैं और पूरी प्रतिबद्धता के साथ मिशन के उद्देश्यों को धर...