हिन्दुस्तान असर : नगर परिषद ने युद्ध स्तर पर शुरु किया मरम्मति कार्य
रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने 22 अप्रैल के अंक में शहरी क्षेत्र अंतर्गत जलसंकट का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके माध्यम से खराब पड़े चापानल और मिनी जलमीनार की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। जिसे नगर परिषद रामगढ़ प्रशासन ने गंभीरता से लिया। बुधवार को नगर प्रशासन की ओर से गठित विभिन्न टीम शहरी क्षेत्र के वार्ड 4, 6, 8, 9, 11, 14, 16 और 25 का दौरा किया। साथ ही दर्जन भर से अधिक खराब पड़े चापानल और मिनी जलमीनार का मरम्मति कराया। मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए नगर प्रशासन ने हिन्दुस्तान को तमाम मरम्मति कराए गए चापानल और मिनी जलमीनार का जियो टैग तस्वीर उपलब्ध कराया। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान असर : युद्ध स्तर पर शुरू हुई नालियों की सफाई साथ ही हिन्दुस्तान प्रतिनिधि के साथ कई वार्ड का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.