गया, फरवरी 14 -- आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में छपी खबर का असर एक बार फिर देखने को मिला। आठ दिनों से बंद डेल्हा जलापूर्ति केंद्र के खराब मोटर और स्टार्टर को नौवें दिन बदला गया। इतना ही नहीं यहां के लापरवाह ऑपरेटर के हटाने की भी प्रक्रिया पूरी हो गई है। दो दिनों में वर्तमान में रहे ऑपरेटर को हटाकर दूसरे ऑपरेटर को रखा जायेगा। जलापूर्ति केंद्र खराब रहने से कई मोहल्ले के लगभग चार सौ घरों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हिन्दुस्तान ने अपने 14 फरवरी यानि शनिवार के अंक में प्रमुखता के साथ छापा, जिसमें लोगों ने बताया था कि मोटर और स्टार्टर बार-बार खराब होने में ऑपरेटर की लापरवाही अधिक है। इसके बाद बुडकों के संबंधित पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया और मोटर व स्टार्टर को बदला गया। बुडको के उप परियोजना निदेशक नील कुमार ने बताय...