गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर निगम जोनवार नाला सफाई के लिए गठित स्वच्छता मित्रों की टीम के लिए सेफ्टी किट और जरूरी उपकरण की खरीद करेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने शनिवार के अंक में 'कमर तक नाले में उतर कर रहे मैनुअल सफाई' और रविवार के अंक में 'बिना सेफ्टी गियर के हो रही नालों की सफाई' शीर्षक से प्रकाशित खबर का अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कड़ा संज्ञान लिया।उन्होंने बताया कि सभी जोनल अधिकारियों से डिमांड मांग ली गई है, जल्द ही सेफ्टी गियर और जरूरी संसाधान उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पहले से भी सुरक्षा गियर उपलब्ध हैं, सभी को उनका इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी गई है। नगर निगम में कुल पांच जोन में 5 टीमें नाला गैंग और 5 टीमें इमरजेंसी गैग की हैं। प्रत्येक गैंग में एक सुपरवाइजर के साथ 07 स्वच्छता मित्र तैनात हैं।उधर, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.