धनबाद, अप्रैल 16 -- जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पिछले 10-15 दिनों से बंद मध्याह्न भोजन बुधवार से बनना शुरू हो गया। पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने स्कूलों में पंगत में बैठकर दोपहर का खाना खाया। बच्चों ने एमडीएम बनने के लिए आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान का आभार जताते हुए थैंक यू कहा। बच्चे इसलिए भी खुश दिखे कि अब न तो घर से टिफिन लाना पड़ेगा और न ही भूखे रहना पड़ेगा। एमडीएम बंद रहने के कारण सभी बच्चे घर से टिफिन नहीं ला पा रहे थे। मध्य विद्यालय आरक्षी केंद्र के छात्र आदर्श शर्मा व कुमारी एकता ने कहा कि आज से हमलोगों को स्कूल में खाना मिलने लगा। यह भी पढ़ें- एमडीएम की गुणवत्ता खराब, किया विरोध बताते चलें कि पिछले एक महीने से सरकारी स्कूलों में चावल की किल्लत थी। स्कूलों ने शुरुआती 10-12 दिन किसी तरह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.