रांची, मई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। मानसून में जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने विशेष समिति गठित की है। यह समिति शहर का निरीक्षण कर जलजमाव के कारणों का पता लगाकर शीघ्र समाधान निकालेगी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान 'मानसून के पूर्व नालियों की सफाई' और जलजमाव से निजात के लिए लगातार खबरें प्रकाशित कीं। इसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और समिति बनाई। निगम के अनुसार कई इलाकों में बारिश में पानी भर जाता है। इस मुद्दे को लेकर निगम प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण कराकर एक सप्ताह में विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश समिति को दिए हैं। जिन स्थानों पर नाली निर्माण एवं ड्रेनेज कार्य प्रगति पर हैं, वहां काम की गुणवत्ता की भी निगरानी होगी।विशेष रूप से वार्ड संख्या 1, 12, 18, 21, 23, 24, 25, 32 एवं 42 के जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों को प्र...