धनबाद, अप्रैल 12 -- जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद होता देख स्थानीय शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डीएसई आयुष कुमार ने सभी प्रखंड के शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वैसे विद्यालय जिनमें एमडीएम बंद है। वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करें। आपको सख्त निर्देश दिया जाता है कि आप अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत ऐसे सभी विद्यालयों को चिह्नित करें। वहां तत्काल मध्याह्न भोजन की व्यवस्था करते हुए (योजना को पुन: सुचारू रूप से चालू कराते हुए) इसकी विस्तृत रिपोर्ट 24 घंटे में दें। रिपोर्ट में प्रखंड, विद्यालय, यू डायस कोड, मध्याह्न भोजन बंद होने की तिथि, बंद होने का कारण व तत्कालिक व्यवस्था के तहत चालू करने की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी देनी है। बताते चलें कि आपके लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान की ओर से लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.