हिन्दुस्तान असर: यमुनोत्री एनएच पर पैचवर्क से भरे गड्ढे
देहरादून, मई 9 -- विकासनगर। पछुवादून में हरबर्टपुर और धर्मावाला के बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू हुआ है। आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने शुक्रवार के अंक में 'यमुनोत्री एनएच पर गड्ढों से जोखिम भरा सफर' शीर्षक के साथ इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिम्मेदारों ने शनिवार को एनएच पर गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क शुरु कर दिया है।दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर आसन पुल से धर्मावाला के बीच दो किमी के दायरे में बीते एक साल से गड्ढों की भरमार थी। एनएच पर जिस जगह से गड्ढे पड़ने शुरु हुए हैं वहां पर तीव्र मोड़ है। जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन दिनो चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। गड्ढों से गुजरते हुए श्रद्धालु हिचकोले खाते हुए सफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.