पाकुड़, मई 24 -- बाजार समिति मैदान के मुख्य द्वार पर लगे ग्रेनाईटों की मरम्मति का कार्य विभाग ने शुरू किया है। बाजार समिति प्रांगण स्थित गेट से हाल ही में ग्रेनाइट गिर गया था, जिसके बाद विभाग ने पूरे ढांचे की जांच करने के बजाय सिर्फ उसी प्रभावित हिस्से की मरम्मत शुरू की है। वहां प्लास्टर कर दोबारा ग्रेनाइट लगाया जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बाकी पिलरों पर लगा भारी-भरकम ग्रेनाइट अब भी सिर्फ कांटी और वासर के भरोसे ही लटका हुआ है। उन्हें सीमेंट की कोई मजबूती नहीं दी गई है। यह गेट बाजार समिति के प्रांगण में है, जहां रोजाना सैकड़ों राहगीरों, व्यापारियों और आम लोगों का आना-जाना रहता है। अक्सर यहां बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम भी होते हैं। अगर कोई भारी ग्रेनाइट प्लेट किसी के ऊपर गिरती है, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। यह भी पढ़ें- बीमिम्...