हिन्दुस्तान असर: बरियातू रोड में गेल ने खुले गड्ढों को भरा
रांची, मई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में पीएनजी पाइपलाइन बिछा कर छोड़े गए गड्ढों को भरना शुरू कर दिया गया। गेल ने बरियातू के जयप्रकाश नगर में शनिवार को गड्ढों को भर दिया। शेष इलाके जहां काम पूरा हो गया है, उन गड्ढों को भी भरने की तैयारी है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में 'मानसून से पहले नालों को साफ कराएं' अभियान के तहत पाइपलाइन बिछाकर गड्ढों को खुला छोड़ देने पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद ही गेल हरकत में आया और कार्यवाही शुरू की। गेल के डीजीएम प्रशांत सिंह ने बताया कि कुछ जगह अपार्टमेंट का टैपिंग प्वाइंट होने के चलते गड्ढे खोदे गए थे। वहीं, संबंधित अपार्टमेंट में आपूर्ति शुरू होने के बाद सड़क का पुनर्स्थापन कार्य सही तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं।बता दें कि रांची में गेल की ओर से पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.