धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद से चल रही स्पेशल ट्रेनें जनवरी मध्य तक चलती रहेंगी। 10 से 15 दिन के अंतराल के बाद धनबाद से चलने वाली दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और गोरखपुर की स्पेशल ट्रेनों को सोमवार को फिर से पटरी पर उतारने की अधिसूचना जारी की गई। नवंबर अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में ये ट्रेनें बंद हो गई थीं। ट्रेनों के फेरे नहीं बढ़ाए जाने पर आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने लगातार प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। आठ दिसंबर की अंक में 'देश भर में यात्रा के लिए हाहाकार, यार्ड में खड़ी हैं स्पेशल ट्रेनें' शीर्षक से खबर छापकर रेलवे का ध्यान बंद ट्रेनों की ओर आकृष्ट कराया। हिन्दुस्तान की खबर पर संज्ञान लेते हुए धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय से लेकर रेलवे बोर्ड तक संबंधित अफसरों से बंद ट्रेनों ...