औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। बरसात से पहले शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने मुख्य नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। हाल ही में हिन्दुस्तान द्वारा शहर के प्रमुख नालों की जमीनी पड़ताल कर उनकी बदहाल स्थिति और नालों पर हुए अतिक्रमण को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने औरैया-फफूंद रोड स्थित मुख्य नाले पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से नालों के ऊपर निर्माण कर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- महाराजगंज में दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से नाले के ऊपर किए गए अवैध निर्माण और अवरोधों को हटाया। नगर पालिका द्वारा चलाए जा...