हिन्दुस्तान अभियान: नैनीताल रोड पर रोज दौड़ रहे 55 हजार वाहन, क्या है जाम से मुक्ति का रोडमैप?
हल्द्वानी, जून 9 -- नैनीताल रोड पर ट्रैफिक जाम अब सिर्फ समस्या नहीं, बल्कि शहर के विकास और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। बढ़ता शहरीकरण, पर्यटन, वाहनों का दबाव और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के बीच समाधान की राह तलाशने के लिए आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पहल की है। नैनीताल रोड स्थित 'हिन्दुस्तान' कार्यालय में शनिवार को आयोजित संवाद में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और शहर के जागरूक नागरिकों ने एक मंच पर बैठकर समस्याओं पर खुलकर चर्चा की और जाममुक्त, व्यवस्थित और भविष्य की नैनीताल रोड का खाका पेश किया। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी की लाइफ लाइन नैनीताल रोड बढ़ते ट्रैफिक दबाव से कराह रही है। तीनपानी से काठगोदाम तक 10 किलोमीटर हिस्से में मंडी बाईपास, सिंधी चौराहा, रोडवेज बस अड्डा क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.