पलामू, मार्च 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान अखबार ने पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में देश के ख्याति प्राप्त कवियों के साथ हास्य कवि सम्मेलन कराने की तैयारी को तेजी से पूरा कर रहा है। कार्यक्रम 31 मार्च की शाम सात बजे से शुरू होगा। हास्य कवि सम्मेलन में तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है...फेम और लखनऊ की निवासी शवीना अदीब, गजल, शायरी, हास्य-व्यंग पेश करेंगी। हास्य कवि डॉ अनिल चौबे-वाराणसी, हेमंत पांडेय-कानपुर भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को गुदगुदाएंगे। अजय अट्पटू संचालन करेंगे।इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में झारखंड सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अहम भूमिका निभाई है। वे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। सांसद, विधायक, जिले के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के ब...