रुद्रपुर, मार्च 7 -- ​सितारगंज। हिन्दुस्तानी पसमांदा मंच ने एक हिंद जय हिंद पसमांदा संवाद एवं रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता और मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा कि कुछ लोगों ने संघ के खिलाफ जो गलतफहमियां फैलाई थीं, उन्हें अब पसमांदा समाज पहचान चुका है। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संदेश को दोहराते हुए कहा कि हिन्दू और संघ कभी इस्लाम का विरोध नहीं करते। दावा किया कि पसमांदा समाज एकजुट होकर भाजपा को वोट देगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ताहिर मलिक, राष्ट्रीय सहसंयोजक शमसुद्दीन अंसारी, डॉ.नसीम, ताजुद्दीन अंसारी, तस्लीम अहमद, खालिद मलिक, मुकर्रम अली, जलील अहमद, मो. आलिम राही मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...