हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। मोहल्ला आजादनगर में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह जिला कार्यवाह रामप्रताप सिंह ने एकजुट होने का आह्वान किया। बस्ती सम्मेलन के तहत आयोजित कार्यक्रम में एक सैकड़ा लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. प्रदीप कुमार, महंत नागेंद्र दास बालाजी धाम खेतुई, सत्येंद्र अग्निहोत्री, उदयवीर सिंह भदौरिया, रमेश सोमवंशी आदि ने जानकारियां दीं। संचालन राज्यवर्धन सिंह सह जिला शारीरिक प्रमुख ने किया। कार्यक्रम में विनय सोमवंशी, अजीत सिंह, पवन, अवधेश, अनुभव, शिवम, विवेक, रवि, सौरभ, अनन्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...