कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार से गांवों में मंडल तो शहर में बस्तीवार हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन शुरू किया। सम्मेलन 12 फरवरी तक चलेंगे। इसमें कहा गया कि हिन्दुओं को संगठित करना संघ का लक्ष्य है। बर्रा पांच के श्रीराम आश्रम में हिन्दू सम्मेलन में प्रांत संघ चालक भवानी भीख ने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार अवतारी पुरुष थे। संघ की स्थापना में जो विचार दिए उससे संघ निरंतर जाति,धर्म से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को एकजुट करने में जुटा है। कहा कि हिन्दू सर्व समाज के साथ-साथ देश और संपूर्ण विश्व का विचार करता है। विश्व कल्याण के लिए हिन्दू संस्कृति का सुरक्षित होना बहुत जरूरी है। हिंदू समाज में संघ के प्रयास से धीरे-धीरे जातिवाद जैसी समस्याएं समाप्त हो रही हैं। हमारी पहचान हिंदुस्तान के हिन्दू के नाते हैं। इस पहचान को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.