मुरादाबाद, फरवरी 16 -- जातियों नहीं बटना है एकजुट रहना है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने उपदेश में कहीं जाति का उल्लेख नहीं किया। छुआछूत, जाति भेद मिटाकर एक रहें। यह बात विराट हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने कहीं। इस दौरान शंकराचार्य पीठ श्रीधाम वृन्दावन स्वामी सोमानंद सरस्वती और विशिष्ट अतिथि इस्कान के प्रचारक महामुनि दास प्रभु ने विचार रखे। समग्र हिन्दू समाज समिति, काशी राम नगर व सम्राट अशोक नगर के तत्वधान विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रॉयल बैंक्वेट हाल साई पुरम में किया गया। जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता समाजसेवी पुनीत सहाय ने की एवं संचालन विवेक त्यागी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकराचार्य पीठ श्रीधाम वृन्दावन के स्वामी सोमान्नद सरस्वती व विशिष्ट अतिथि प्रचारक इस्कॉन मुरादाबाद महामुनि दास प्रभु रहे। मुख्य वक्...