मुरादाबाद, फरवरी 2 -- मुरादाबाद। शहर के लाकड़ी बस्ती स्थित जाहरवीर पार्क विराट हिंदू सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम में जय श्री राम का उद्घोष गूंजा। विहिप के क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख व मुख्य अतिथि यशपाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की एकजुटता और स्वाभिमान को जागृत करना है। संघ के विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख व मुख्य वक्ता सुभाष ने कहा कि, समाज में परस्पर प्रेम और संस्कारों का महत्व जरूरी है। बोले कि, समृद्ध संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। विशिष्ट अतिथि जोगेंद्र पाल ने कहा कि, हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा यह मात्र एक नारा नहीं बल्कि वैश्विक कल्याण का मार्ग है। अध्यक्षता देशपाल सिंह और संचालन अमन शर्मा ने किया। इस दौरान अंकुर, पुष्पेंद्र, अशोक, योगेंद्र, कपिल, मंजीत, श्लोक, विक्की, विनीत, सोनू, राजदीप, जयदीप, डॉ. अभिनव समेत ...