कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर पश्चिम भाग के गीतानगर स्थित सर्वोदय नगर बस्ती के बैनर तले हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर खिचड़ी भी बांटी गई। इस अवसर पर हिन्दुओं की एकता पर बल दिया गया। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि हिन्दुओं की एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। विधायक सुरेंद्र मैथानी व संघ के पदाधिकारियों ने जनसमुदाय को सम्मानित किया। आरएसएस के विभाग विभाग प्रचारक वैरिस्टर ने कहा कि संगठन में शक्ति है जो संगठित रहेगा, उसका ही समाज में शक्ति है, जो असंगठित हैं वे बिखर जाते हैं। उनकी कोई पूछ नहीं होती। सनातन धर्म की ध्वजा फहराती रहे इसके लिए हमें संगठित होना होगा। संगठन में ही शक्ति है। कार्यक्रम में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व समाजसेविका स्वर्ण सचदेवा ने किया। सुरेंद्र मैथानी ने...