विकासनगर, फरवरी 27 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अंकुश ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं के समक्ष अनगिनत चुनौतियां खड़ी हैं। जिनका मुकाबला सबको डटकर करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि एक विशेष समुदाय की तेजी से बढ़ती जनसंख्या भविष्य में हिंदुओं के लिए बड़ा संकट पैदा कर सकती है। चकराता में शुक्रवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने आरएसएस के विगत 100 वर्षों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ ने हिंदुत्व के जागरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। विभिन्न क्षेत्रों में संगठनों का निर्माण कर राष्ट्रहित के कार्यों को गति दी गई है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...