लखनऊ, दिसम्बर 18 -- हिन्दुस्तान का असर लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान परिसर में शराब पीने के मामले में प्रधान सहायक सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। पांच दिसंबर को हिन्दुस्तान ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका संज्ञान लेकर संस्थान निदेशक ने निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए एक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। हिन्दी संस्थान परिसर में शराब पीते हुए कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची थी। शिकायतकर्ता का आरोप था में अक्सर कर्मचारी कार्यालय में खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं। इस मामले की खबर हिन्दुस्तान ने प्रकाशित की थी। हिन्दी संस्थान के निदेशक मनीष चौहान ने प्रधान सहायक सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। इस मामले ...