गया, मार्च 19 -- हिंदू नववर्ष और विक्रमी संवत 2083 के आगमन के अवसर पर पंचानपुर में भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन 28 मार्च को होने वाली रामनवमी पूजा के निमंत्रण को लेकर रामनवमी पूजा समिति की ओर से किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों रामभक्त बाइक के साथ शामिल हुए। 'जय श्री राम' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा पंचानपुर देवी मंदिर से शुरू होकर बाजार, नेपा, फतेहपुर, दरियापुर, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, सिंघापुर, शिवनगर डिहुरी, मोकारिमचक, चैनपुरा और लभरा होते हुए पुनः पंचानपुर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार ने की। इस दौरान सचिव हरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष नीरज पाठक, संरक्षक कमल पासवान, अभिषेक गुप्ता, राहुल वर्मा, सूरज गुप्ता, सुधीर वर्मा,...