बागपत, मार्च 18 -- चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव के सैठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कालेज की हिन्दी विषय की शिक्षिका संतोष सिसोदिया को मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित पीके विश्वविद्यालय में हिन्दी विषय में विद्या वाचस्पति में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ठाकुर सतीश दहिमा ने कहा कि पिछले सात वर्षों में कालेज में सहायक अध्यापिका पद रहते हुए संतोष सिसोदिया का कार्य उतम श्रेणी का रहा। इस मौके प्राचार्य डा. सतेन्द्र सिंह, कमलकांत कौशिक, अतुलदेव शर्मा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...