कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। सीएसजेएमयू में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज की हिन्दी काव्य लेखन एवं हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हिन्दी काव्य लेखन प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स हिन्दी की छात्रा अस्मिता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पार्थ सारथी मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। मास्टर ऑफ कॉमर्स की छात्रा संदली गुप्ता को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता में एमए हिन्दी की छात्रा इंदु सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की छात्रा रुचि गुप्ता द्वितीय तथा मोहिनीश त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी, डॉ. सुमना विश्वास, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. ऋचा शुक्ला, डॉ. प्रभात गौरव म...