मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सामाजिक विज्ञान, हिन्दी व अंग्रेजी में भी विज्ञान, तकनीक इंजीनियरिंग व गणित शामिल कर पाठ योजना बनेगी। सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों को क्रिएटिंग स्टेम लिटेरेट सोसाइटी विषय पर शुक्रवार को ट्रेनिंग मिली और इसमें यह जानकारी दी गई कि किस तरह स्टेम यानि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ का उपयोग अन्य विषयों में भी किया जा सकता है। नॉदर्न सहोदय के बैनर तले सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन ने कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को इससे संबंधित टिप्स दिये। मदर टेरेसा विद्यापीठ में नार्दर्न सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में क्रिएटिंग स्टेम लिटेरेट सोसाइटी विषय पर सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन निशा द्वारा एकदिवसीय इन-हाउस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। प्रत्येक सत्र में सीबीएसई के सभी शिक्षकों के ल...