पटना, फरवरी 23 -- पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM तैयार नहीं है। AIMIM के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अपने कैंडिडेट के लिए समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अगर समझदारी से काम ले तो वे बिहार में राज्यसभा की एक सीट जीत सकते हैं। ईमान ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस राज्यसभा में AIMIM का पहला सांसद बनाने का मौका दे, इसके लिए वह समर्थन मांग रहे हैं। अख्तरुल ईमान ने सोमवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि AIMIM का संसद के उच्च सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। ओवैसी गला फाड़कर 56 इंच के सीना वाले (पीएम मोदी) से बात करते हैं। महागठबंधन में ऐसा कोई आदमी नहीं हैं। इसलिए विपक्षी दलों को AIMIM को सम...