पटना, फरवरी 23 -- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की बीवी हिना शहाब को 5वीं सीट के लिए कैंडिडेट बनाने की मांग की है। वीरेंद्र ने कहा है कि हिना को चुनाव लड़ाने से एक तीर से कई शिकार हो जाएंगे। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 5 विधायकों और मायावती की बसपा के 1 एमएलए का समर्थन लिए बिना राजद एक सीट नहीं जीत सकती है। ऐसे में लालू और तेजस्वी के बहुत करीबी विधायक भाई वीरेंद्र का खुलकर एक नाम नाम लेना कुछ-कुछ इस बात का संकेत है कि पार्टी नेतृत्व उनके जरिए हिना को कैंडिडेट बनाने की सूरत में होने वाली प्रतिक्रिया और राजनीति को समझना चाहता है। भाई वीरेंद्र ने सोमवार को बिहार विधानसभा परिसर में...