गोरखपुर, नवम्बर 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे की प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी हिना बानो का चयन एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2025 के लिए हुआ है, जो 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक सैंटियागो (चिली) में आयोजित होगा। उनके चयन से रेलवे परिवार में खुशी की लहर है। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह और कोच सदाब खान, अन्नु विश्वास, मुक्ता बारला सहित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.