अमरोहा, मार्च 4 -- होली पर केमिकल वाले चमकीले रंग खूब बिक रहे हैं। ये रंग त्वचा व आंखों के साथ ही फेफड़ों को भी बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। मौसम में बदलाव के बीच संक्रमण बढ़ने से अस्थमा व क्रानिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी के मरीजों की हालत बिगड़ सकती है। विशेषज्ञ डॉक्टर खासकर दमा रोगियों को केमिकल वाले रंगों से बचने और प्राकृतिक रंगों से होली मनाने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान शुगर रोगियों को भी खानपान को लेकर सावधानी बरतनी होगी। होली रंगों और उल्लास का त्योहार है। त्योहार मनाते समय रंग में भंग न पड़े इसलिए जरूरी है कि सावधानी और एहतियात के साथ त्योहार मनाया जाए। जबकि बदलते मौसम में इस दौरान पहले से ही बीमारियों का ग्राफ बढ़ रहा है। बहुत अच्छा है कि केमिकल वाले रंगों की बजाय प्राकृतिक रंगों का चुनाव करें, और सुरक्षित रूप से त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.