उन्नाव, फरवरी 27 -- गंजमुरादाबाद। प्रखर वक्ता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जगदम्बा प्रसाद मिश्र हितैषी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहित अनेक लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर की। कमेटी से हितैषी स्मारिका के परिवर्धित अंक प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया। कस्बा गंजमुरादाबाद निवासी आजादी के अग्रदूत प्रखर वक्ता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जगदंबा प्रसाद मिश्र हितैषी के परिनिर्वाण दिवस पर उनके स्मारक स्थल पहुंचे विधायक श्रीकांत कटियार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही स्मारक स्थल को भव्य आकार देने पर भी विचार रखे। कार्यक्रम में कमेटी से हितैषी स्मारिका के परिवर्धित अंक प्रकाश...