आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- आदित्यपुर। संयुक्त युवा संघ सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। आदित्यपुर स्थित होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने हितेश सिन्हा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के युवा बेरोजगारी और कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। युवाओं के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर जिला कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष हितेश सिन्हा ने कहा कि जिले के युवाओं को संगठित कर बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मौके पर रंजय सिंह, शुभम सिंह, सोपन, राहुल सिंह, चतुर्भुज सिंह और गौतम दुबे स...