रुद्रपुर, मार्च 19 -- शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर 4 की हिताक्षी बिष्ट ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जनपद में पांचवीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एचपीएस किच्छा की छात्रा हिताक्षी ने बताया कि नियमित अभ्यास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...