घाटशिला, जून 5 -- पोटका। प्रखंड के स्वयंसेवी संस्था  मुक्तिधाम फाउंडेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को हितकु  गांव में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न 95 फलदार पौधे लगाये गये।  पौधे की देखरेख की जिम्मेवारी का स्थानीय ग्रामीणों ने संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह एवं संचालन संस्थापक करुणा भकत द्वारा की गयी। मौके पर विश्व पर्यावरण दिवस एवं पौधरोपण की विशेषता पर विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि जीवन में पेड़ पौधों का काफी महत्व है। पेड़ पौधे से हम नि: शुल्क आक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं। पेड़ पौधे जीवन में बहुउपयोगी भी है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमित कुमार ,महासचिव सुबोध कुमार साहू,संयुक्त सचिव - गौतम रॉय, कोषाध्यक्ष बजरंग करवा, एक...