नैनीताल, मार्च 2 -- भवाली। सातताल स्थित प्रसिद्ध हिडम्बा धाम में होली पर पारंपरिक होली गायन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भजन-कीर्तन और होली गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रीश्री 1008 स्वामी अखंडानंद सरस्वती महाराज को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए प्रसाद बांटा तथा प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से पर्व मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बाबा देवागिरी महाराज, ओम गिरी महाराज, औघड़ पीठ के कमलनाथ, हीरा गिरी महाराज, व्यास नीरज महादेव सहित गोपेश बिष्ट, विनोद पंत, प्रकाश अधिकारी, विजय नारायण पांडे, गिरीश पांडे, धीरज रावत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...