जहानाबाद, मई 15 -- अत्यधिक गर्मी के दौरान आम लोग आवश्यक सावधानी बरतें जिले में हीट वेव प्रबंधन की तैयारियों का लिया गया जायजा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले मे हीट वेव (लू) से बचाव एवं तैयारी की समीक्षा के लिए शुक्रवार को बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के सहायक संपादक संदीप कमल ने जिले का भ्रमण कर विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत जायजा। आपदा विभाग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों से जानकारी ली।

तैयारियों की समीक्षा निरीक्षण के दौरान हीट वेव से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं हीट स्ट्रोक उपचार व्यवस्था, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के संरक्षण एवं उपचार संबंधी तैयारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द...