हाजीपुर, मई 27 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन की सक्रियता से हिट एण्ड रन के मामले के 216 लाभुकों एवं आश्रितों के खाते में बीमा कंपनियों के द्वारा 02-02 लाख रुपए सहायता राशि का भुगतान किया गया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा हिट एंड रन मामलों के निष्पादन में तेजी लाई गई है। अब तक जिले में कुल 362 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें हाजीपुर अनुमंडल से 214, महुआ अनुमंडल से 124 तथा महनार अनुमंडल से 24 आवेदन शामिल हैं। बताया गया है कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों एवं उनके आश्रितों को समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सभी मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है। यह भी पढ़ें- मुंबई सड़क हादसे में मृत कमलेश महतो के परिवार को मिली सहायता जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 328 आवेदन पत...