रांची, फरवरी 25 -- रांची, संवाददाता। झारखंड जनाधिकार महासभा ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। वकील मनोज टंडन के हिट एंड रन मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि विधि का शासन बने रहे। महासभा ने कहा कि विभिन्न तरीकों से कई संगठनों द्वारा मामले को एक सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। न्यायालय में दर्ज व प्रशासन को दिए विभिन्न पत्रों में शिकायत करने वाले मवाज खान और घटना की जगह की पहचान व जांच पदाधिकारियों को एक खास समुदाय शब्द का इस्तेमाल करके इंगित कर रहे है। यह एक साधारण क्रिमिनल मामलें को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश है। पत्र भेजने वालों में एलिना होरो, मंथन, पीएम टोनी, प्रवीण पीटर, सिराज दत्ता, अफजल अनीस शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.