हाजीपुर, फरवरी 25 -- हाजीपुर। सं.सू. डीएम वर्षा सिंह के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में वैशाली जिला प्रशासन ने हिट एंड रन सड़क दुर्घटना के मामलों में मृतकों के आश्रितों को त्वरित अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने पात्र लाभुकों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं परिवारों पर गहरा आघात छोड़ती हैं। ऐसे कठिन समय में प्रशासन का दायित्व है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक संबल प्रदान किया जाए। कार्यक्रम मेंमृतक कान्ती देवी के आश्रित पति फौदारी चौधरी, मृतक मनीष कुमार की आश्रित माता प्रमिला देवी, मृतक सरोज कुमार के आश्रित पिता बहोरन महतो, मृतक राजकुमार रजक के पिता संजय रजक, मृतक रामजनम राय के आश्रित पत्नी कान्ती देवी, मृतक सुखदेव सिंह की आश्रित...