भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले की गिरती रैंकिंग और दुर्घटना पीड़ितों के मुआवजे को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने चिंता जताई कि आई रेड पोर्टल पर दुर्घटनाओं की धीमी प्रविष्टि के कारण भागलपुर राज्य में तीसरे स्थान से खिसककर 11वें पायदान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक के माध्यम से सभी थानों को दुर्घटना के मामलों की डेटा प्रविष्टि में तेजी लाने का निर्देश दिया। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हिट एंड रन के 260 मामलों में सी4 प्रतिवेदन अप्राप्त होने के कारण मुआवजा लंबित है। उन्होंने थानों से रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि परिजनों को राशि मिल सके। स...