संवाददाता, फरवरी 14 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम कार से कई लोगों को कुचलने के आरोपी 12वीं के छात्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कार की टक्कर से 6 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई थी तथा छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली और आरोपी को जेल भेज दिया। छात्र अपने स्कूल की फेयरवेल पार्टी से एक छात्रा को साथ लेकर लौट रहा था। वहीं बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एआरटीओ ने लाइसेंस निलंबित करने के लिए आरोपी को नोटिस जारी किया। कानपुर हाईवे पर बंथरा हनुमान तिराहे के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार सवार एक मासूम सहित आधा दर्जन लोगों को रौंदते हुए फरार हो गया था। हादसे में सहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार, बंथरा निवासी पापे उर्फ पउवा के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.