बेंगलुरु, दिसम्बर 5 -- कर्नाटक में एक बार फिर कॉलेज ड्रेस कोड को लेकर तकरार सामने आई है। हावेरी जिले के एक कॉलेज में विद्यार्थियों के कुछ ग्रुप हिजाब और भगवा शॉल के साथ कक्षा में पहुंच गए, जिसके कारण कॉलेज परिसर में तनाव उत्पन्न हो गया। अक्की अलूर गांव स्थित सीजी बेल्लाड सरकारी कॉलेज की इस घटना ने कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों ड्रेस-कोड पर बहस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। विद्यार्थियों का एक समूह गुरुवार को ये शिकायत करते हुए भगवा शॉल के साथ कक्षा में पहुंचा था कि वे कॉलेज प्रशासन द्वारा पोषाक के नियमों को लागू करने में कथित विफलता के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने बार-बार शिकायत की लेकिन मामले को सुलझाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। कॉलेज के प्राचार्य वीरेश कमूर ने कहा कि संस्थान कक्षा के अंदर तय पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.