हिजाब हटाओ तब करेंगे इलाज; मुस्लिम महिला ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
कानपुर, जून 8 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला महिला अस्पताल डफरिन में इलाज कराने पहुंची एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे चेहरे से हिजाब हटाने को कहा। महिला का दावा है कि ऐसा न करने पर उसे उपचार देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने अपनी आपबीती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों के साथ-साथ सुरक्षा गार्डों ने भी हिजाब हटाने को कहा। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस पूरे प्रकरण में अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ रुचि जैन का कहना है कि महिला वीडियो में मेरे पास आने की बात कह रही है, हालांकि वह नहीं आई। महिला अस्पताल होने के कारण सुरक्षा का भी हमें ध्यान रखना है। नवजात बच्चों को सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.