नई दिल्ली, मई 19 -- विश्व हिंदू परिषद ने कर्नाटक सरकार के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब की इजाजत देने के फैसले का मंगलवार को विरोध किया। विहिप के क्षेत्रीय सचिव शरण पंपवेल ने युवाओं से इस कदम के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया और आरोप लगाया कि यह तुष्टीकरण की राजनीति और धार्मिक चरमपंथ को बढ़ावा देने वाला कदम है। शहर में विहिप कार्यालय विश्वश्री में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंपवेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने हिजाब की अनुमति देकर शैक्षणिक परिसरों की गरिमा को घटाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को अनुशासन और एकरूपता बनाए रखनी चाहिए। शरण पंपवेल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से छात्रों और युवाओं के एक वर्ग में नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्र अब इस नीति के विरोध में भगवा गमछा लेकर स्कूलों...