संभल, मई 12 -- विकास खंड संभल की ग्राम पंचायत जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं को हिजाब पहनाकर मजहबी प्रार्थना कराने के मामले में दो शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही जांच तेज हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा के साथ विद्यालय पहुंचकर घटना की गहन पड़ताल की। उच्चाधिकारियों ने करीब एक घंटे तक विद्यालय में रहकर उन छात्र-छात्राओं से बंद कमरे में बातचीत की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो में नजर आ रहे थे। डीएम ने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा बीएसए को सौंपा है。 यह भी पढ़ें- शिक्षकों को कमरे में बैठाकर करीब एक घंटे तक पूछताछजांच की प्रक्रिया जालब सराय स्थित इस विद्यालय में ड्रेस कोड और प्रार्थना के नि...