दुमका, फरवरी 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। हिजला जनजातीय मेला में सातवें दिन भी गुरुवार को जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जलवे बिखरे गए। मांदर की थाप पर आदिवासी महिलाएं नृत्य करती नजर आई। वहीं कई अन्य टीमों द्वारा भी अपनी परंपरा के अनुसार मेला में नृत्य प्रस्तुत कर मेला के रौनक को और भी बढ़ा दिया। हिजला मेला अब समापन की ओर हैं। शुक्रवार को घड़ा उतारने के साथ ही मेला का समापन होना हैं। इधर विभाग की ओर लगाए गए स्टॉल का भी लोगों ने लाभ लिया। लोक नृत्यों और फैशन शो को देखने के लिए देर रात तक लोग जमे रहे। वहीं फैशन शो में विजेता प्रतिभागियों को अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। वही पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता में गुरुवार को कुल 15 टीमों ने भाग लिया। वहीं बाहरी कला मंच में स्वपनलता सोरेन म्यूजिकल ग्रुप एवं गीत बाहर सांस्कृतिक दल देवघर के द...