बदायूं, अप्रैल 19 -- खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का हिच टूटने से वाहन पलट गया। हादसे के वक्त चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और बाद में ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव बुनियादपुर में लंबे समय से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। खनन के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर बाहर ले जाई जा रही थी। इसी बीच अधिक दबाव पड़ने से ट्रैक्टर की हिच अचानक टूट गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से ठीक पहले चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- मिट्टी भराई कर रहा ट्रैक्टर पलटा चालक की दबकर मौत, हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...