भागलपुर, अगस्त 6 -- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में हाल ही में सामने आई हिंसक झड़पों और असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट्स पर केवल सामान्य पहचान पत्र वोटर आई कार्ड समेत अन्य दस्तावेज दिखाने भर से एंट्री नहीं मिलेगी। बायोमीट्रिक फेस रिकग्निशन की जांच को पूरी तरह अनिवार्य किया जा रहा है। इसको लेकर रूप रेखा तैयार कर ली गई है। बिहार के कई जिलों से नेपाल की सीमा में प्रवेश करने वाले जगहों पर इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। विशेषकर सुपौल, अररिया और किशनगंज की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी का हुआ संयुक्त फ्ल...