जहानाबाद, फरवरी 4 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर कांडों में फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए जिले में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही पिछले चौबीस घंटे के भीतर आठ लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें हत्या का प्रयास किए जाने ( हिंसक हमले) के मामले के छह आरोपित शामिल हैं। दो लोगों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। बुधवार को एसपी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि नगर थाने की पुलिस ने शहर के पूर्वी ऊंटा माले ऑफिस के समीप दो गुटों के बीच हुए मारपीट के मामले में जर्मन पासवान, अली अनवर, मोहम्मद कमाल, हुसैन बखो, सुमित कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार किया। इसके अलावे शराब के मामले में नगर थाने की पुलिस ने रौशन कुमार और रवि कुमार की गिरफ्तारी की। छापेमारी के दौरान ही खोजबीन के क्रम में एक...