मधुबनी, जून 22 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। साहरघाट थाना क्षेत्र के सोवरौली गांव में दो पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प हुई। रविवार को इस घटना में धारदार हथियार से एक पक्ष के चार लोगों को जख्मी कर दिया गया। नाजुक हालत में दो घायलों को प्राथमिक उपचार मधवापुर सीएचसी से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। जबकि, दो का इलाज मधवापुर सीएचसी में हुआ। रेफर किये जाने वाले जख्मियों में निकेश कुमार सिंह और आशुतोष कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य जख्मियों के नाम रामबली सिंह और कुनाल कुमार सिंह हैं। जानलेवा हमला किये जाने की बात जख्मियों ने कही है। यह भी पढ़ें- सहरसा: भू-विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, सात घायल वहीं दूसरे पक्ष से दो महिलाओं को लात, मुक्का व लकड़ी के फठ्ठे से मार कर जख्मी करने का आरोप है। आवेदिका...